फिल्म 'सतलुज' के डायरेक्टर हनी त्रेहान ने स्पष्ट किया है कि फिल्म को हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए किसी भी प्रकार का दान या उपहार स्वीकार नहीं किया जाएगा।
CBFC द्वारा 127 कट लगाने के निर्देश के बाद फिल्म 3 जुलाई को ZEE5 पर रिलीज हुई थी, लेकिन 5 जुलाई को ही इसे प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया।
फिल्म के नुकसान की भरपाई के लिए गुरुद्वारों में गुल्लक रखे जाने की खबरों पर त्रेहान ने प्रशंसकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए मदद लेने से मना कर दिया है।