
लखीमपुर खीरी के निघासन-पलिया स्टेट हाईवे पर फोन पर बात कर रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक कार अनियंत्रित होकर पानी से भरी खाई में गिर गई।
कार में सवार दो पुरुष और तीन महिलाओं को मौके पर मौजूद राहगीरों ने अपनी जान जोखिम में डालकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
हादसे के बाद सभी पांचों लोगों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया और इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।