अमिताभ बच्चन ने अंधेरी वेस्ट की सिग्नेचर बिल्डिंग में तीन फ्लोर न्यूट्रिशन ब्रांड 'ट्रूनेटिव F&B' को 5 साल के लिए 21.88 करोड़ रुपये में लीज पर दिए हैं।
इस लीज एग्रीमेंट के तहत 8,428 वर्ग फुट के एरिया के लिए 33 लाख रुपये का मासिक किराया तय किया गया है, जिसमें 9 गाड़ियों की पार्किंग सुविधा भी शामिल है।
कंपनी ने 1.98 करोड़ रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा की है और एग्रीमेंट में हर साल किराए में 5% की बढ़ोतरी का प्रावधान रखा गया है।