
नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए देश भर में 13,186 नई मेडिकल सीटों को मंजूरी दी है, जिससे कुल एमबीबीएस सीटें बढ़कर 1,40,214 हो गई हैं।
कर्नाटक में सबसे ज्यादा 1,650 सीटें बढ़ी हैं, उसके बाद तमिलनाडु में 1,250, बिहार में 1,240 और उत्तर प्रदेश में 1,200 नई सीटें जोड़ी गई हैं।
बढ़ाई गई कुल सीटों में से 10,400 सीटें प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में और 2,786 सीटें सरकारी मेडिकल कॉलेजों में जोड़ी गई हैं।