
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बेंगलुरु, मुंबई और पुणे में बिल्डरों और वित्तीय संस्थानों के अधिकारियों की सांठगांठ से जुड़े 12 ठिकानों पर छापेमारी की है।
यह कार्रवाई ओजोन ग्रुप और विवांसा बाल्सम से जुड़ी परियोजनाओं के सिलसिले में दर्ज पांच नए मामलों के तहत की गई है।
इन नए मामलों के जुड़ने के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर CBI द्वारा दर्ज कुल मामलों की संख्या अब 55 हो गई है।