बांग्लादेश के रंगपुर में एक रिटायर्ड हिंदू शिक्षक, उनकी पत्नी और दो बच्चों के शव उनके घर से बरामद किए गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस के अनुसार, शव घर के अलग-अलग हिस्सों में मिले, जिनमें पिता छत पर और अन्य सदस्य सीढ़ियों व बेड के नीचे पाए गए।
स्थानीय हिंदू समुदाय ने इस घटना को सुनियोजित हत्या करार दिया है और सरकार से निष्पक्ष जांच व दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।