
पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (PPP) ने उन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है जिनमें दावा किया गया था कि 38 वर्षीय बिलावल भुट्टो जरदारी किसी यूरोपीय शाही परिवार में शादी करने जा रहे हैं।
कराची के मेयर मुर्तजा वहाब ने शनिवार देर रात एक्स पर स्पष्ट किया कि बिलावल की सगाई या शादी की खबरें बेबुनियाद हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थीं।
अफवाहों में दावा किया गया था कि बिलावल ऑस्ट्रिया के पूर्व सम्राट की वंशज 26 वर्षीय आर्चडचेस ग्लोरिया वॉन हैब्सबर्ग से शादी करने वाले हैं, जिसके लिए राष्ट्रपति जरदारी यूरोप के दौरे पर हैं।