महाराष्ट्र साइबर सेल ने CJP प्रदर्शनों के दौरान दंगे भड़काने के लिए पाकिस्तान और मलेशिया से संचालित 429 सोशल मीडिया अकाउंट्स और पोस्ट्स को ब्लॉक करवाया है।
जांच में सामने आया कि AI का उपयोग करके पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पीएम मोदी के फर्जी वीडियो बनाए गए, जिनमें भ्रामक वॉयसओवर का इस्तेमाल किया गया था।
एडिशनल DGP यशस्वी यादव के अनुसार, 140 से अधिक पोस्ट्स में AI तकनीक का गलत इस्तेमाल कर भारतीय सेना और बीजेपी नेताओं के नाम से झूठे नैरेटिव फैलाए गए थे।