अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुर्की को F-35 फाइटर जेट बेचने के इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के विरोध को सिरे से खारिज कर दिया है।
ट्रंप ने तुर्की को अमेरिका का बहुत अच्छा सहयोगी बताते हुए कहा कि कोई भी यह तय नहीं कर सकता कि अमेरिका अपने सहयोगियों को क्या बेचेगा।
नेतन्याहू के साथ अपनी आगामी मुलाकात से पहले ट्रंप ने संकेत दिया कि वे 2019 में S-400 मिसाइल खरीद के कारण लगाए गए प्रतिबंधों को हटाने पर विचार कर रहे हैं।