लगभग 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने पहले दिन मात्र 10 लाख रुपये की कमाई के बाद अब 156 करोड़ रुपये से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म में नीम करोली बाबा का किरदार निभाने वाले शोभिनव सत्या को 15 लाख रुपये मिले, जो फिल्म के कलाकारों में सबसे अधिक फीस पाने वाले अभिनेता हैं।
फिल्म के कुल 6 मुख्य कलाकारों की अनुमानित फीस लगभग 38.5 लाख रुपये है, जबकि डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने इस प्रोजेक्ट के लिए कोई डायरेक्शन फीस नहीं ली है।