
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बैंक फ्रॉड से जुड़े मामलों में अनिल अंबानी ग्रुप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 510 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अटैच की हैं.
इस कार्रवाई के तहत दो चार्टर्ड विमान, जमीन के छह प्लॉट, तमिलनाडु में दो विंडमिल, बैंक बैलेंस और महाराष्ट्र में एक ऑफिस परिसर को अटैच किया गया है.
एजेंसी के अनुसार रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) और रिलायंस होम फाइनेंस से जुड़े मामलों में अब तक कुल मिलाकर करीब 23,100 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त या अटैच की जा चुकी हैं।