
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भारत के साथ सीरीज खेलने के लिए उत्सुक है और 22-23 सितंबर को दुबई में होने वाले आईसीसी सेमिनार में तीन या चार देशों के टूर्नामेंट का प्रस्ताव रख सकता है।
भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी द्विपक्षीय सीरीज 2013 में खेली गई थी, जिसके बाद से दोनों टीमें केवल आईसीसी या एसीसी टूर्नामेंट में ही आमने-सामने होती हैं।
प्रस्तावित टूर्नामेंट के लिए यूएई, इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया को न्यूट्रल वेन्यू के रूप में चुना जा सकता है, हालांकि इसके लिए बीसीसीआई को भारत सरकार से अनुमति लेनी होगी।