
बांग्लादेश के पूर्व वायुसेना अधिकारी केएम तहसीफ सौरी का शव गुरुवार को ढाका की एक नदी से संदिग्ध हालत में बरामद किया गया है।
मृतक तहसीफ सौरी वही व्यक्ति थे जिन्होंने 5 अगस्त 2024 को पूर्व पीएम शेख हसीना के देश छोड़कर भागने का वीडियो रिकॉर्ड किया था।
पुलिस अधिकारियों ने डूबने की आशंका जताई है, लेकिन मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।