देहरादून में 4 अगस्त तक कुल 13,019 नमूनों की जांच में 49 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें से 5 मरीज वर्तमान में विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।
स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में 24,82,373 कंटेनरों की जांच की गई, जिनमें से 7,506 कंटेनरों में डेंगू फैलाने वाला लार्वा पाया गया है।
अधिकारियों ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे रविवार की छुट्टी के दौरान अपने घरों में कूलर, गमलों और फ्रिज की ट्रे में जमा पानी को तुरंत साफ करें।