
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 13 सितंबर 2026 को आयोजित की गई सीडीएस 2 परीक्षा का लिखित परिणाम घोषित कर दिया है जिसमें 8,956 उम्मीदवार सफल हुए हैं.
लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को अब भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी के लिए एसएसबी इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से गुजरना होगा.
योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड करके अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।