
भारत सरकार ने 1993 बैच के आईएफएस अधिकारी और विदेश मंत्रालय में सचिव सुधाकर दलेला को नेपाल में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया है.
दलेला नेपाल के निवर्तमान राजदूत नवीन श्रीवास्तव का स्थान लेंगे, जिनका तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है.
इसके अलावा सऊदी अरब में भारत के वर्तमान राजदूत विपुल को यमन गणराज्य में भी भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।