
डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में दावा किया कि उन्होंने टैरिफ लगाकर भारत-पाकिस्तान, गाजा, आर्मेनिया-अजरबैजान समेत दुनिया की 8 जंग रुकवाईं और पाकिस्तान पीएम को अद्भुत शख्स बताया।
ईरान को खत्म करने की धमकी देते हुए ट्रंप ने UN से उसे आर्थिक रूप से अलग-थलग करने की अपील की, कहा कि अगर यह स्ट्रेटजी काम की तो तेल की कीमतों में गिरावट आ सकती है।
ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को 'सुपर इंटेलिजेंस' कहा और कहा कि अमेरिका AI पर रोक नहीं लगाएगा, क्योंकि जो देश AI की रेस जीतेगा, वह दुनिया में आगे रहेगा।