समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए 'स्त्री सम्मान समृद्धि योजना' का ऐलान किया है, जिसके तहत सरकार बनने पर हर महिला को सालाना 40 हजार रुपये दिए जाएंगे।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वादा किया कि इंटरमीडिएट पास हर छात्रा को लैपटॉप, सरकारी स्कूलों में फीस माफी और निजी स्कूलों में आधी फीस की सुविधा दी जाएगी।
पार्टी ने प्रदेश में बंद पड़े 26 हजार स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को फिर से खोलने के साथ ही महिलाओं के लिए सरकारी व निजी कार्यालयों में दो दिन का आकस्मिक अवकाश अनिवार्य करने का संकल्प लिया है।