
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को विधायक और एमएलसी की बैठक हुई, जिसमें केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और रामनाथ ठाकुर शामिल नहीं हुए।
बैठक खत्म होने के बाद विधायक अजीत कुमार ने कहा कि ललन सिंह का इस कार्यक्रम में होना चाहिए था, हालांकि पार्टी में सब कुछ ठीक है।
मंत्री सुनील कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि बैठक में ट्रेनिंग दी गई और सभी ने एक स्वर में निशांत कुमार को अपना नेता माना।