
लिंकन में खेले जा रहे पहले अनऑफिशियल टेस्ट के पहले दिन इंडिया-ए की पूरी पारी मात्र 113 रनों पर ढेर हो गई.
भारत के शीर्ष बल्लेबाज केएल राहुल, साई सुदर्शन और कप्तान ध्रुव जुरेल समेत सात खिलाड़ी अपना खाता भी नहीं खोल पाए.
न्यूजीलैंड-ए के गेंदबाज साइमन कीन ने घातक गेंदबाजी करते हुए इंडिया-ए की पहली पारी में 5 विकेट झटके.