
बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने दिग्गज अभिनेता संजीव कुमार की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक श्रद्धांजलि दी है।
जैकी ने संजीव कुमार की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की और फिल्म 'परिचय' के मशहूर गाने 'बीती ना बिताई रैना' को इस पोस्ट के साथ जोड़ा।
संजीव कुमार ने अपने करियर में 'शोले', 'कोशिश', 'खिलौना' और 'अंगूर' जैसी कई यादगार फिल्मों में शानदार अभिनय किया था।