आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिन्यान ने यूरोपीय संघ (EU) की सदस्यता के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है, जिस पर रूस ने कड़ी आपत्ति जताई है।
रूसी राष्ट्रपति पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने चेतावनी दी है कि EU में शामिल होने से आर्मेनिया के यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन (EAEU) के साथ व्यापारिक संबंध प्रभावित हो सकते हैं।
आर्मेनियाई संसद ने पिछले साल ही EU प्रक्रिया शुरू करने का कानून पारित किया था, लेकिन अब रूस और उसके सहयोगी देश इस पर जनमत संग्रह कराने की मांग कर रहे हैं।