वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार सुबह एक यात्री की लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलने से दो कर्मचारी घायल हो गए।
पूर्व सैनिक कमलेश राय अपनी पत्नी के साथ मुंबई जा रहे थे और टर्मिनल भवन में पिस्टल की जांच के दौरान अचानक फायर हो गया।
गोली से 27 वर्षीय महिला कर्मचारी सुमन की जांघ में चोट आई है, जबकि एक अन्य कर्मचारी के अंगूठे में गोली लगी है।