
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि हमास के निशस्त्रीकरण और गाजा से इजरायली सेना की चरणबद्ध वापसी के लिए एक ऐतिहासिक समझौता हुआ है।
समझौते के तहत 5,000 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय स्टेबिलाइजेशन फोर्स तैनात की जाएगी, जिसकी निगरानी एक अमेरिकी जनरल करेंगे और निशस्त्रीकरण की प्रक्रिया 200 से 300 दिनों में पूरी होगी।
सभी पक्षों की मंजूरी मिलने के 14 दिनों के भीतर प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें गाजा में नई फिलिस्तीनी सरकार का गठन और सुरंगों के नेटवर्क को निष्क्रिय करना शामिल है।