
हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग ने स्नातक प्रथम वर्ष के दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी है, जिसके आदेश 1 सितंबर को जारी किए गए।
यह निर्णय कई महाविद्यालयों और छात्रों द्वारा दाखिला पोर्टल को दोबारा खोलने के अनुरोध के बाद लिया गया है ताकि शेष छात्र अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकें।
विभाग ने सभी सरकारी, अनुदान प्राप्त और स्ववित्तपोषित कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे छात्रों को ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने में पूरी सुविधा प्रदान करें।