International
नेपाल में त्रिशूली 3-ए हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 2 मजदूर सुरक्षित बचाए गए

नेपाल में त्रिशूली 3-ए हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 2 मजदूर सुरक्षित बचाए गए

bbc1h
THE BRIEF
1

नेपाल के त्रिशूली 3-ए हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग में 9 दिनों से फंसे दो कर्मचारियों को नेपाली सेना और सशस्त्र पुलिस बल के बचाव दल ने 10वें दिन सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

2

सुरक्षित बचाए गए लोगों में मैकेनिकल फोरमैन संजय शाह और मैकेनिकल सुपरवाइजर कबीर महर्जन शामिल हैं, जिनमें से एक को सेना के हेलीकॉप्टर से नुवाकोट के बत्तर ले जाया गया है।

3

नेपाल विद्युत प्राधिकरण के जॉइंट मैनेजर सुरेश राउत ने पुष्टि की कि सेना के कर्नल गंगा बराल के नेतृत्व में बचाव दल मलबे को हटाते हुए सुरंग के अंदर 100 मीटर तक पहुंचा था।