
ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 0.81 प्रतिशत बढ़कर 89.63 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है, जिससे भारतीय बाजारों में अनिश्चितता बनी हुई है।
मंगलवार को सेंसेक्स 388.19 अंक गिरकर 78,154.25 पर और निफ्टी 112.10 अंक गिरकर 24,471.70 पर बंद हुआ था।
निवेशक बुधवार को आने वाले अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों और मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण सतर्क रुख अपना रहे हैं।