राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 78 रक्षा बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों को वीरता पुरस्कार देने की मंजूरी दी है।
पुरस्कारों में 9 कीर्ति चक्र (7 मरणोपरांत) और 19 शौर्य चक्र शामिल हैं, साथ ही मेजर आदित्य प्रताप सिंह को शौर्य चक्र 'बार' से सम्मानित किया जाएगा।
कुल 13 जवानों को मरणोपरांत सम्मान दिया जा रहा है, जिसमें कीर्ति चक्र पाने वाले सात रणबांकुरों के अलावा सेना, नौसेना और वायु सेना के अन्य पदक विजेता भी शामिल हैं।