
खाना बंद करने के बाद भी गैस की गंध आने पर उसे नजरअंदाज न करें और लीकेज की जांच के लिए कभी भी माचिस या लाइटर का प्रयोग न करें.
सबसे पहले चूल्हे के सभी नॉब चेक करें कि वे पूरी तरह ऑफ पोजीशन में हैं या नहीं, और रसोईघर को हवादार बनाएं.
यदि पाइप या रेगुलेटर के पास से लगातार तेज गंध आ रही है, तो खुद ठीक करने के बजाय तुरंत किसी गैस प्रोफेशनल या एक्सपर्ट की मदद लें।