जम्मू-कश्मीर की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने 1998 के वांधामा नरसंहार की फाइलें फिर से खोल दी हैं।
25 जनवरी 1998 की रात गांदरबल के वांधामा में आतंकियों ने 23 कश्मीरी पंडितों की हत्या कर दी थी, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।
SIA अब इस पुराने आतंकी मामले में नए सिरे से सबूत जुटाकर दोषियों को सजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर रही है।