
2027 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 4 अक्टूबर से 21 नवंबर तक दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में आयोजित किया जाएगा।
टूर्नामेंट के लिए कुल 12 मैदानों का चयन किया गया है, जिनमें दक्षिण अफ्रीका के 8, जिम्बाब्वे के 3 और नामीबिया का 1 स्टेडियम शामिल है।
इस बार 14 टीमें हिस्सा लेंगी और टूर्नामेंट को तीन चरणों में बांटा गया है, जिसमें सुपर सीरीज, ग्रुप स्टेज और सुपर-7 स्टेज शामिल हैं।