
राजस्थान के उदयपुर में एएनटीएफ की 70 सदस्यीय टीम ने कोटड़ा और मांडवा के पहाड़ी इलाकों में 57 हेक्टेयर जमीन पर लहलहाती 200 करोड़ रुपये की गांजे की फसल को नष्ट किया है।
दुर्गम पहाड़ियों पर 56 अलग-अलग खसरों में 1 लाख 33 हजार गांजे के पौधे मिले, जिनसे करीब 40 हजार किलो उच्च गुणवत्ता का गांजा तैयार होना था।
जांच में सामने आया कि तस्कर स्थानीय आदिवासियों को लालच देकर अवैध खेती करवा रहे थे और तैयार माल को महाकुंभ तक सप्लाई करते थे।