
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार हर स्तर पर मनमानी कर रही है और व्यवस्थाओं को 'बुलडोज' करने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि SIR के नाम पर विपक्ष के वोट काटे गए और चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं रह गया है, यह किसके इशारे पर काम कर रहा है, यह सवाल है।
अखिलेश ने कहा कि 10 महीने में 14 बार अधिकारियों ने नोट लिखा है, इससे पता चलता है कि निष्पक्ष संस्थाएं नहीं बची हैं और सरकारें असंवैधानिक हैं।