
प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपनी पत्नी मृदुला त्रिपाठी और परिवार के साथ कोलकाता पहुंचे और वहां दुर्गा अष्टमी तथा दशहरा का त्योहार मनाया.
कोलकाता से अपने गहरे भावनात्मक जुड़ाव का जिक्र करते हुए पंकज ने बताया कि यह शहर उनकी पत्नी का मायका है और अब यह उनके लिए दूसरा घर बन चुका है.
उन्होंने कहा कि लंबे समय के बाद परिवार के साथ कोलकाता में त्योहार मनाने से उन्हें बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और अपनापन को फिर से महसूस करने का मौका मिला है।