
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस द्वारा नीट पीजी 2026 का रिजल्ट 30 सितंबर तक जारी किया जाना है।
इस साल परीक्षा के इतिहास में पहली बार प्रोविजनल आंसर की के साथ उम्मीदवारों की रिकॉर्डेड रिस्पांस शीट भी उपलब्ध कराई जाएगी।
यह परीक्षा 30 अगस्त को देश भर के 339 शहरों में आयोजित की गई थी जिसमें 2,65,980 उम्मीदवार शामिल हुए थे।