झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में धांधली के विरोध में रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन बृहस्पतिवार को 20वें दिन भी जारी रहा।
आंदोलन के दौरान 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज की गई है, जबकि 6 छात्र अपनी मांगों को लेकर अनशन पर बैठे हैं।
RSS की 'टीम भैरव' और अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा रोजाना 1,000 से अधिक छात्रों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, जो 29 जुलाई से जारी है।