
सैमसंग आज अपना नया स्मार्टफोन Galaxy F70 Pro 5G लॉन्च कर रहा है, जो फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर 26,000 से 35,000 रुपये की रेंज में उपलब्ध होगा।
फोन में 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 120Hz रिफ्रेश रेट वाली सुपर AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया गया है।
यह डिवाइस अल्फा ब्लैक और ऑरा ग्रीन रंगों में आएगा और इसमें सर्कल टू सर्च व गूगल जेमिनी जैसे AI फीचर्स के साथ Knox सिक्योरिटी भी दी गई है।