
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा घोषित स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 के परिणामों में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने देश में पहला स्थान हासिल किया है।
इस सर्वेक्षण में मध्य प्रदेश के इंदौर ने दूसरा और जबलपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है, जबकि दिल्ली इस सूची में 21वें स्थान पर रही है।
यह रैंकिंग 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के बीच प्रदूषण नियंत्रण और वायु गुणवत्ता में सुधार के आधार पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा तय की गई है।