इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अतीक अहमद के जेल में बंद बेटों अली और उमर को छोटे भाई अबान के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सशर्त कस्टडी पैरोल दी है।
सुरक्षा कारणों से अली अहमद के काफिले का रूट झांसी-खजुराहो हाईवे से बदलकर झांसी-कानपुर मार्ग कर दिया गया और उसे उरई के बड़ागांव में दो मिनट के लिए रोका गया।
कोर्ट ने आदेश दिया है कि पैरोल के दौरान दोनों भाई मीडिया से बात नहीं करेंगे और केवल अपनी बुआ परवीन कुरैशी व भाई अहजम अहमद से एक घंटे तक मिल सकेंगे।