उत्तर प्रदेश के झांसी, जालौन, औरैया और इटावा समेत 7 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि कई अन्य जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट है।
मंगलवार को वाराणसी में 12 घंटे के भीतर 128 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिससे विभिन्न हादसों में 7 लोगों की मौत हो गई और जनजीवन बुरी तरह अस्तव्यस्त रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना बनी हुई है।