
इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने दावा किया है कि ईरान ने डॉनल्ड ट्रंप के 20 वर्षीय बेटे बैरन ट्रंप की हत्या के लिए 10 लाख डॉलर के इनाम की घोषणा की है।
ईरान के रिवॉल्युशनरी गार्ड से जुड़े मीडिया द्वारा जारी एक वीडियो में बैरन ट्रंप की यूनिवर्सिटी और सुरक्षा ठिकानों की पहचान करने का दावा किया गया है, जिसकी अमेरिकी सीक्रेट सर्विस जांच कर रही है।
इससे पहले ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप को भी इसी तरह के वीडियो के जरिए धमकी मिलने की खबरें सामने आई थीं, जिसमें उनके काफिले और शॉपिंग की जगहों को निशाना बनाने की बात थी।