फतेहपुर में डेंगू के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है, जहां 2023 में 154 और 2025 में 365 मरीज मिले थे, वहीं 2026 में अब तक 24 मामले सामने आ चुके हैं।
सीएमओ ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों को हाई अलर्ट पर रहने और संदिग्ध मरीजों की सैंपलिंग बढ़ाने के साथ प्रभावित क्षेत्रों में एंटी-लार्वा छिड़काव व फॉगिंग के निर्देश दिए हैं।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. केके सिंह ने बताया कि डेंगू का कोई सटीक एंटीवायरल इलाज नहीं है, इसलिए जलभराव रोकने और मच्छरदानी का उपयोग करना ही सबसे बड़ा बचाव है।