
Realme ने अपने नए स्मार्टफोन P4s 5G को 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च करने की आधिकारिक घोषणा की है।
इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट और 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
यह हैंडसेट कंपनी की P-सीरीज का नया मॉडल होगा, जिसमें पहले से ही P4, P4 Lite, P4x और P4 Pro 5G जैसे फोन शामिल हैं।