
कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने बिहार के जमुई में प्रेमी जोड़े के साथ हुई घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे संविधान की हर वैल्यू पर करारा तमाचा बताया है।
उन्होंने निरहुआ, पवन सिंह, मनोज तिवारी और रवि किशन जैसे भोजपुरी कलाकारों और नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए महिलाओं के यौन उत्पीड़न पर आत्म-मंथन करने को कहा।
जमुई के एसपी विश्वजीत दयाल ने वीडियो की पुष्टि कर छात्रा की पहचान करने की बात कही है, जिसमें अज्ञात पर FIR दर्ज कर 3 लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है।