
Motorola ने IFA 2026 के दौरान अपने नए स्मार्टफोन 'Edge 70 Neo' के भारत में लॉन्च की पुष्टि की है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट वाले 1.5K OLED डिस्प्ले के साथ आएगा।
फोन में 50MP का LYTIA 710 मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड और 10MP टेलीफोटो लेंस के साथ 5000mAh की बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
यह डिवाइस IP68 और IP69 रेटिंग के साथ डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस होगा और इसे चार कलर वेरिएंट्स - पिंक, डार्क ग्रीन, लाइट ग्रीन और लाइट ब्लू में पेश किया जाएगा।