
केंद्र सरकार ने अग्निवीरों के लिए सेवा विस्तार की घोषणा की है, जिससे 75 प्रतिशत जवान अब 4 साल के बाद 2 साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार ले सकेंगे।
यह निर्णय इस साल नवंबर-दिसंबर में 4 साल पूरे कर रहे करीब 18,300 अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत है, जिन्हें अब 6 साल तक सेवा का मौका मिलेगा।
एक्सटेंशन का विकल्प स्वैच्छिक होगा और इसे चुनने वाले सैनिकों को बढ़े हुए वेतन एवं भत्तों का लाभ दिया जाएगा, हालांकि परमानेंट होने की प्रक्रिया जारी रहेगी।