
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 90 रन देकर 6 विकेट हासिल किए।
हसन महमूद टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अपने शुरुआती 5 फाइव विकेट हॉल अलग-अलग देशों में लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।
वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 356 रन पर ऑलआउट हुई और जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 3 विकेट पर 88 रन बना लिए।