
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी प्रेमा रावत ने सीनियर वुमेंस टी20 ट्रॉफी में उत्तराखंड के लिए खेलते हुए हैदराबाद के खिलाफ 14 गेंद में फिफ्टी लगाकर महिला टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।
प्रेमा ने मैच में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 14 गेंद में नाबाद 50 रन बनाए और मैरी केली, फातिमा सना व लॉरा हैरिस का 15 गेंदों वाला पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
उत्तराखंड ने इस मैच में 89 रन से एकतरफा जीत दर्ज की, जिसमें पहले बैटिंग करते हुए टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 187 रन बनाए और हैदराबाद की टीम 98 रन पर सिमट गई।