
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन द्वारा 24 सितंबर 2026 को घोषित NEET PG 2026 के नतीजों में कानपुर एयर फोर्स स्टेशन में तैनात मेडिकल ऑफिसर डॉ. पल्लाक्षी प्रसाद ने ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल की है।
पल्लाक्षी ने 720 में से 633 अंक प्राप्त किए और यह सफलता सेना की फुल-टाइम जिम्मेदारियां निभाते हुए हासिल की है।
उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल से पूरी करने के बाद पुणे के एएफएमसी से एमबीबीएस की डिग्री ली थी।