
धनतेरस के मौके पर दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 2,200 रुपये की तेजी के साथ 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत बढ़कर 1,48,800 रुपये हो गई जबकि चांदी 1,500 रुपये महंगी हुई।
कीमतों में इस तेजी के पीछे धनतेरस से पहले ज्वेलर्स और खुदरा कारोबारियों की बढ़ी हुई खरीदारी तथा निवेशकों की मांग को बड़ी वजह माना जा रहा है।